देश की खबरें | मणिपुर के चुराचांदपुर में नौ साल की बच्ची मृत मिली, 15 लोगों को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय शहर में शुक्रवार तड़के नौ वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चुराचांदपुर/इंफाल, 21 मार्च मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय शहर में शुक्रवार तड़के नौ वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। उसने बताया कि बाद में लड़की का शव शहर के लान्वा टीडी ब्लॉक में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए बने राहत शिविर के पास मिला।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान थे, खासकर गले पर, इसके अलावा खून के धब्बे भी थे। उसने बताया कि संदेह है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अज्ञात अपराधियों द्वारा लड़की की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।’’

जोमी मदर्स एसोसिएशन (जेडएमए) और यंग वैफेई एसोसिएशन (वाईवीए), हौपी ब्लॉक सहित कई संगठनों ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

जोमी मदर्स एसोसिएशन ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से गहन जांच करने और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी