Gujarat: गुजरात में नौ साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गुजरात के बोटाद शहर में कथित तौर पर नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बोटाद, 18 जनवरी : गुजरात के बोटाद शहर में कथित तौर पर नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार रात भगवानपारा इलाके में सुनसान जगह पर बच्ची का शव मिला था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को हीरा पॉलिश का काम करने वाले 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने संवाददाताओं को बताया ''लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था, जिसमें पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया.'' उन्होंने कहा कि बोटाद शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के कर्मियों का गठन किया गया है. रावल ने कहा, ''पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया. यह भी पढ़ें : ओडिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 10 घायल

आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए जांच में फोरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है. फिलहाल जांच जारी है.''

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बोटाद शहर के शिवनगर इलाके का रहने वाला है. सुनसान इलाके में शव मिलने के बाद मृतक बच्ची के परिजनों ने समुचित जांच की मांग की थी. पुलिस उपाधीक्षक महर्षि रावल ने बताया कि मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड