विदेश की खबरें | नेपाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर मौसम विभाग ने पूरे सप्ताहांत में और बारिश होने का अनुमान जताया है।

काठमांडू, तीन सितंबर नेपाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर मौसम विभाग ने पूरे सप्ताहांत में और बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि डांग जिले में बृहस्पतिवार रात एक निजी कार के बाढ़ के पानी में बह जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि कास्की जिले की पोखरा नगर पालिका में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। पांच लोग घायल हो गए।

नेपाल में पिछले एक हफ्ते में भारी बारिश हुई है। बीते 24 घंटों में पोखरा में 274 मिमी बारिश हुई। इसी दौरान लुमले में 139 मिमी बारिश हुई है।

नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्वयंसेवी संगठनों ने तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग ने कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जतायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू