देश की खबरें | हत्या के मामले में नौ लोगों को उम्र कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एटा जिले में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या के आठ साल पुराने एक मामले में अदालत ने बृहस्पतिवार को नौ आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

एटा (उप्र), 10 जुलाई एटा जिले में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या के आठ साल पुराने एक मामले में अदालत ने बृहस्पतिवार को नौ आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

अदालत ने सभी अभियुक्तों को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में दोषी पाया और उन पर 59-59 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता रेशपाल सिंह राठौर ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के अथैया गांव में 15 नवंबर 2016 को सुरेश चंद्र ने कुछ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।

राठौर के मुताबिक सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया गया था कि उसी के गांव के लटूरी नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने खेत की मेड़ को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते उसके पुत्र दिनेश को रास्ते में घेर लिया तथा जब दिनेश किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

सुरेश चंद्र ने कहा था कि एक गोली उसकी पत्नी तुलसा देवी की गर्दन में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

राठौड़ ने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया कि तुलसा को बचाने आए अन्य परिजनों को भी पीटा गया।

पुलिस जांच के बाद साक्ष्य न मिलने पर तीन आरोपियों के नाम मुकदमे से हटा दिए गए तथा 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। उनमें से एक की इस अदालती कार्यवाही के दौरान मृत्यु हो गई।

राठौर ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद ने शेष नौ अभियुक्तों हरवीर, रामनिवास, प्रेमचंद्र, हाकिम सिंह, रामनरेश, राकेश, रामवीर, रामभजन उर्फ पप्पू और कप्तान सिंह को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनायी तथा जुर्माना भी लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस