जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.96 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,96,629.40 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। बाजार में व्यापक रूप से कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,96,629.40 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। बाजार में व्यापक रूप से कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

आम बजट से पहले मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,592.77 अंक या 5.30 प्रतिशत नीचे आया।

कम कारोबारी सत्रों वाले पिछले सप्ताह में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,397.43 करोड़ रुपये बढ़कर 3,70,773.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 1,30,909.45 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई और यह 11,68,454.02 करोड़ रुपये पर आ गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 71,482.92 करोड़ रुपये घटकर 11,68,079.84 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 42,936.43 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,28,040.02 करोड़ रुपये पर आ गया।

बीते सप्ताह सोमवार को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया। लेकिन शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन एक बार फिर टीसीएस से अधिक हो गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी की बाजार हैसियत 38,083.07 करोड़ रुपये घटकर 4,28,040.72 करोड़ रुपये पर आ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 34,150.8 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,31,798.56 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 28,894.3 करोड़ रुपये घटकर 7,66,218.59 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक की 23,320.13 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,39,345.13 करोड़ रुपये पर आ गई।

बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 13,949.9 करोड़ रुपये घटकर 2,85,382.35 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 12,902.4 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,01,801.43 करोड़ रुपये पर आ गया।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\