देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से नौ और लोगों की मौत, 470 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 321 हो गई जबकि 470 नए मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 18,390 हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 27 जुलाई जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 321 हो गई जबकि 470 नए मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 18,390 हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में जम्मू से 161 और कश्मीर से 309 नये मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 9 नए मरीज पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2540 हुई: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित नौ लोगों की मौत हुई। ये सभी कश्मीर घाटी के थे।’’

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 321 हो गई है, जिनमें से 298 मरीज कश्मीर घाटी तथा 23 मरीज जम्मू क्षेत्र के थे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट के समर्थक MLA का दावा, सीएम अशोक गहलोत गुट के 10 से 15 विधायक हमारे संपर्क में, होटल से निकलते ही होंगे हमारे साथ.

इस केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 के 7,667 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 10,402 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए संक्रमितों में से 79 लोग हाल में जम्मू-कश्मीर लौटे थे।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में सबसे ज्यादा, मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में 132 और अनंतनाग में 53 मामले आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\