देश की खबरें | नौ महीने पहले मैनपुरी जिले से अगवा की गयी एक किशोरी अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौ महीने पहले कथित रूप से अगवा कर ली गयी मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मैनपुरी (उप्र), 15 फरवरी नौ महीने पहले कथित रूप से अगवा कर ली गयी मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की अजमेर में विवाहिता के रूप में मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस किशोरी को उसके गांव के समीप के एक गांव के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया था और उसे अजमेर में विष्णु माली नामक व्यक्ति को बेच दिया था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की की शादी विष्णु माली से हो गई और जब विष्णु माली ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तब पता चला कि लड़की अजमेर में है।

कुर्रा थाने के प्रभारी अरविंद सिंह ने शनिवार को बताया, ‘‘ एक गांव की 17 वर्षीय यह किशोरी मई 2024 में कोचिंग संस्थान जाते समय लापता हो गई थी। पास के गांव का नीरज उसका अपहरण कर उसे राजस्थान ले गया था, जहां उसने उसे विष्णु माली नामक व्यक्ति को सौंप दिया।’’

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने कुर्रा थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जांच के दौरान सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि किशोरी अजमेर में है, क्योंकि विष्णु माली ने फेसबुक पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं।

उन्होंने यह भी कहा कि लड़की को अजमेर से बरामद किया गया, जहां वह सुनहर मोहला राजगढ़ (राजस्थान) के विष्णु माली के साथ उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि विष्णु माली को गिरफ्तार कर मैनपुरी लाया गया और विधिक कार्रवाई के तहत बुधवार को जेल भेज दिया गया।

सिंह ने कहा कि विष्णु माली ने पुलिस को बताया कि नीरज किशोरी को शादी के लिए उसके पास लाया था तथा शादी के बाद वे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

उन्होंने कहा कि लड़की ने मेडिकल जांच से इनकार कर दिया और बृहस्पतिवार को उसका अदालत में बयान दर्ज किया गया ।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वास्तविक तथ्य सामने आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जो अपराध किए गए हैं, उनके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। नीरज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी के बाद तथ्य सामने आएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\