पंचकूला में एक ही परिवार के नौ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर 15 में दो मकानों में रहने वाले 44 वर्षीय एक महिला, उसके पति और परिवार के सात अन्य सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

जमात

चंडीगढ़, 16 अप्रैल हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के नौ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 213 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर 15 में दो मकानों में रहने वाले 44 वर्षीय एक महिला, उसके पति और परिवार के सात अन्य सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने पत्रकारों को बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने 18 मार्च को पठानकोट की यात्रा की थी।

उन्होंने बताया कि महिला में छह अप्रैल को कुछ लक्षण सामने आये थे जिसके बाद उन्हें पंचकूला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद 12 अप्रैल को महिला पंचकूला सिविल अस्पताल गई जहां उसके नमूने लिये गये और वह इस वायरस से संक्रमित पाई गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला के परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई तथा आठ और सदस्य संक्रमित पाये गये।

इन नौ मामलों को मिलाकर पंचकूला में इस महामारी के मामलों की संख्या 14 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने नियमित बुलेटिन में बताया कि राज्य में कुल मामलों में से 149 लोगों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 61 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है।

राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल है जहां क्रमश: मामलों की संख्या 48, 32, 33 और 30 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें