जरुरी जानकारी | नागालैंड के नौ उद्योग संघों ने 19 मई से ‘‘अनिश्चितकालीन व्यापार बंद’’ का किया आह्वान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के 17 वाणिज्य और उद्योग संघों में से कम से कम नौ ने शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में प्रतिनिधित्व की उनकी मांग को पूरा करने में राज्य सरकार की ‘‘विफलता’’ के विरोध में 19 मई से ‘‘अनिश्चितकालीन स्वैच्छिक व्यापार बंद’’ का आह्वान किया है।
दीमापुर, 14 मई नगालैंड के 17 वाणिज्य और उद्योग संघों में से कम से कम नौ ने शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में प्रतिनिधित्व की उनकी मांग को पूरा करने में राज्य सरकार की ‘‘विफलता’’ के विरोध में 19 मई से ‘‘अनिश्चितकालीन स्वैच्छिक व्यापार बंद’’ का आह्वान किया है।
इस निर्णय की घोषणा मंगलवार को नगालैंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीएनसीसीआई) के अध्यक्ष खेकुघा मुरु ने की।
ये वाणिज्य एवं उद्योग संघ लंबे समय से अपने-अपने यूएलबी में मनोनीत सीट की मांग कर रहे हैं।
सीएनसीसीआई ने पहले भी इसी मुद्दे पर 24 अप्रैल को राज्यव्यापी व्यापार बंद की घोषणा की थी, लेकिन नगालैंड सरकार के साथ बातचीत के बाद इसे वापस ले लिया गया था।
हालांकि, मुरु ने कहा कि बंद से आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ बंद सरकार विरोधी नहीं है। हम केवल अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह स्वैच्छिक होगा।"
मुरु ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सरकार को कई ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)