देश की खबरें | लीबिया में महीनों तक बंधक रहे नौ भारतीय नाविक रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लीबिया में स्थानीय मिलिशिया ने महीनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद एक मालवाहक जहाज के नौ भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जून लीबिया में स्थानीय मिलिशिया ने महीनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद एक मालवाहक जहाज के नौ भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मिलिशिया द्वारा बुधवार को रिहा किए जाने के बाद सभी भारतीय नाविक लीबिया की राजधानी त्रिपोली पहुंचे जहां ट्यूनिशिया में भारत के राजदूत ने उनका स्वागत किया।

समझा जाता है कि नाविकों के इस समूह ने 15 फरवरी को ट्यूनिशिया में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया था और बताया था कि उनका मालवाहक जहाज एमटी माया-1 लीबिया के तट के पास खराब हो गया है और स्थानीय मिलिशिया ने उन्हें बंधक बना लिया है।

दूतावास ने इस मुद्दे को लीबिया प्रशासन के समक्ष उठाया और विदेश मंत्रालय तथा दूतावास के प्रयासों से अंतत: सभी नाविक रिहा हो गए हैं।

घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि जब तक इन लोगों की वीजा संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जाती हैं, उन्हें त्रिपोली के एक होटल में रखा गया है।

भारत के इन नौ नाविकों में पांच उत्तर प्रदेश से हैं जबकि राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से एक-एक व्यक्ति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now