खेल की खबरें | नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव : चार प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है और अब चार प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

मलप्पुरम (केरल), दो जून नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है और अब चार प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एवं वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) उम्मीदवार एम स्वराज ने समर्थकों के एक समूह के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य ए विजयराघवन, मंत्री वी अब्दुरहीमान और अन्य वामपंथी नेता भी थे।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राज्य समन्वयक पी.वी अनवर ने उपचुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए रोड शो निकालने के बाद अपना नामांकन दाखिल किया ।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) द्वारा खारिज किए जाने के बाद अनवर ने एक नया राजनीतिक गठबंधन - जनाकिया प्रतिपक्ष प्रतिरोध मुन्नानी (जेपीपीएम) का ऐलान करने के बाद अपना नामांकन दाखिल किया।

अनवर ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन में शामिल होगी।

हालांकि, ‘आप’ ने आधिकारिक तौर पर अनवर को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके कार्यकर्ता नेहरू टोपी पहने और पार्टी के झंडे लहराते हुए तृणमूल नेता के प्रति समर्थन जताने के लिए तालुक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वकील मोहन जॉर्ज ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और शोभा सुरेंद्रन और भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) प्रमुख तुषार वेल्लापल्ली सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने 31 मई को अपना नामांकन दाखिल किया था। मतदान 19 जून को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी