देश की खबरें | निकहत और लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (50 किग्रा) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने शनिवार को यहां चयन ट्रायल्स में दबदबे भरी जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में अपने स्थान पक्के किये। दो बार की स्ट्रेंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता निकहत ने हरियाणा की मीनाक्षी को सर्वसम्मत फैसले में 7-0 से हराया जबकि लवलीना ने इसी अंतर से रेलवे की पूजा को पराजित किया।

नयी दिल्ली, 11 जून मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (50 किग्रा) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने शनिवार को यहां चयन ट्रायल्स में दबदबे भरी जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में अपने स्थान पक्के किये। दो बार की स्ट्रेंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता निकहत ने हरियाणा की मीनाक्षी को सर्वसम्मत फैसले में 7-0 से हराया जबकि लवलीना ने इसी अंतर से रेलवे की पूजा को पराजित किया।

नीतू (48 किग्रा) और जैसमीन (60 किग्रा) ने भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टीम में अपने स्थान पक्के किये।

निकहत अपने मुकाबले के दौरान पूरी तरह नियंत्रण में दिखीं और उन्होंने रिंग का पूरा इस्तेमाल करते हुए दमदार मुक्के जड़े।

दो बार की पूर्व युवा विश्व चैम्पियन नीतू ने खंडित फैसले में 2019 रजत पदक विजेता मंजू रानी पर 5-2 से जीत दर्ज की।

हरियाणा की मुक्केबाज का यह साल शानदार रहा है जिसमें उन्होंने इस साल स्ट्रेंड्जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक भी जीता।

2021 एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैसमीन ने लाइट मिडिलवेट फाइनल में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा को पराजित किया।

राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में आयोजित किये जायेंगे।

टीम इस प्रकार है :

  नीतू (48 किग्रा), निकहत जरीन (50 किग्रा), जैसमीन (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\