देश की खबरें | राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है, जहां माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है, जहां माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीती शनिवार रात में राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े | Kerala Local Body Polls: असम की रहने वाली Munmi Gogoi बीजेपी की टिकट पर उतरीं चुनाव मैदान में, जानें केरल से क्या है नाता.

वहीं, मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान चुरू में पांच डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.5, पिलानी में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.4, डबोक में 8 और गंगानगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार अजमेर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 9.9,जोधपुर में 11.0, जैसलमेर में 11.9 और बाड़मेर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | UP: बांदा में पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों के मर्डर के आरोप में 3 चचेरे भाई गिरफ्तार.

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

विभाग ने राज्य में आगामी 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू