देश की खबरें | एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के धड़े से जुड़े मामले को अपने हाथ में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के धड़े लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) द्वारा साजिश रचे जाने से संबंधित एक मामले की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले लिया। करीब एक महीना पहला एलईएम के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद कई सनसनीखेज खुलासे हुए थे जिनमें संभावित आतंकवादी हमले के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय का फिल्माया जाना शामिल था।

जम्मू, दो मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के धड़े लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) द्वारा साजिश रचे जाने से संबंधित एक मामले की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले लिया। करीब एक महीना पहला एलईएम के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद कई सनसनीखेज खुलासे हुए थे जिनमें संभावित आतंकवादी हमले के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय का फिल्माया जाना शामिल था।

अनंतनाग पुलिस ने एलईएम प्रमुख हिदायत-उल्ला मलिक को जम्मू के कुंजवानी इलाके से छह फरवरी को गिरफ्तार किया था जब वह शीतकालीन राजधानी में एक अड्डा बनाने और आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था।

जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एनआईए ने आतंकी संगठन एलईएम द्वारा साजिश रचने के संबंध में एक मामला दर्ज किया है जो प्रतिबंधित संगठन जेईएम के इशारे पर भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के मकसद से जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहा था।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआत में गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत छह फरवरी को गंग्याल थाने में मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, "एनआईए ने मंगलवार को यह मामला फिर से दर्ज किया और जांच अपने हाथ में ले ली है।"

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी से एक हथगोला सहित अन्य विस्फोटक बरामद किए गए थे।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए मलिक ने 2018 और 2019 में जम्मू और दिल्ली में कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों की टोह ली थी। वह अतीत में अन्य आतंकी समूहों से जुड़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि आतंकी समूह ने बैंक डकैती भी की थी जिसमें जे एंड के बैंक की मुख्य शाखा, शोपियां से नवंबर 2020 में 60 लाख रुपये लूट लिए गए थे।

प्रवक्ता ने कहा, "मामले में जांच चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\