देश की खबरें | एनआईए ने विशेष अदालत से छत्रधर महतो की हिरासत मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माओवादी समर्थित पीपल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीएपीए) के पूर्व नेता छत्रधर महतो की विशेष अदालत से शुक्रवार को हिरासत की मांग की।
कोलकाता, 25 सितंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माओवादी समर्थित पीपल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीएपीए) के पूर्व नेता छत्रधर महतो की विशेष अदालत से शुक्रवार को हिरासत की मांग की।
माकपा के एक नेता की 2009 में लालगढ़ में हुई हत्या के सिलसिले में एजेंसी ने महतो और चार अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।
यह भी पढ़े | Man Kills Wife in Delhi: पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या की कोशिश.
महतो अब तृणमूल कांग्रेस में हैं।
एनआईए ने महतो पर गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। उन पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप भी है।
एनआईए के विशेष न्यायाधीश प्रसेनजीत बिस्वास ने निर्देश दिया कि याचिका पर सुनवाई अब सोमवार को होगी।
एनआईए अदालत ने महतो समेत अन्य लोगों को सम्मन भेजे थे लेकिन महतो बीमारी के कारण एनआईए अदालत में पेश नहीं हो पाए।
महतो 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हत्या की कोशिश के मामले में दस साल की सजा काटने के बाद 2019 में ही जेल से बाहर आए थे। यह साजिश विफल रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)