देश की खबरें | एनआईए ने हथियार बरामदगी मामले में कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को यहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से जुड़े एक मामले में कश्मीर घाटी में नौ स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 20 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को यहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से जुड़े एक मामले में कश्मीर घाटी में नौ स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो स्थानीय ‘‘हाइब्रिड’’ आतंकवादियों को 23 मई को श्रीनगर के चानापोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 गोलियां और एक साइलेंसर जब्त किया गया था।

बाद में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक वाहन को जब्त कर लिया गया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर और उसके आसपास आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश से संबंधित मामले में कश्मीर में नौ स्थानों – पांच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में और चार श्रीनगर जिले में छापेमारी की गई।

मामला शुरू में 23 मई को चानापोरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और 18 जून को गहन जांच के लिए एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था।

एनआईए ने कहा कि आरोपी और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिससे डिजिटल उपकरणों और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी हुई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मामले में विस्तृत जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी