देश की खबरें | नवलखा की नजरबंदी के आदेश के खिलाफ एनआईए ने शीर्ष अदालत का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में जेल में बंद कार्यकर्ता गौतम नवलखा को घर में नजरबंद करने के इसके आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में जेल में बंद कार्यकर्ता गौतम नवलखा को घर में नजरबंद करने के इसके आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया।

एनआईए ने अपने आवेदन में कहा कि नवलखा को कोई विशेष राहत देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता से संबंधित मामले में आरोपी होने के नाते, किसी भी अतिरिक्त छूट का पात्र नहीं है।

आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने रिकॉर्ड में सबूतों का हवाला देते हुए दावा किया कि नवलखा शहरी क्षेत्रों में काम कर रहा था और उसे सरकारी बलों के खिलाफ बुद्धिजीवियों को एकजुट करने का काम सौंपा गया था।

एजेंसी ने कहा, "जांच से, यह स्थापित हुआ है कि याचिकाकर्ता ने कश्मीरी अलगाववादी गतिविधियों और माओवादी गतिविधियों से संबंधित कई मुद्दों पर विभिन्न मंचों और कार्यक्रमों में भाषण दिया और इसका समर्थन किया।’’

नवलखा की जसलोक अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट को ‘‘त्रुटिपूर्ण" बताते हुए एजेंसी ने कहा कि जब भी आवश्यक हुआ, उसे उचित उपचार दिया गया है, और तलोजा केंद्रीय जेल के परिसर में उसकी स्थिति को अच्छी तरह देखा जा सकता है।

एजेंसी ने कहा कि यह पता चला है कि नवलखा भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और संगठन के साथ उसके "गहरे संबंध" हैं।

शीर्ष अदालत ने 10 नवंबर को 70 वर्षीय नवलखा को उसके बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण घर में नजरबंद करने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी