देश की खबरें | बिहार में नक्सलियों से हथियार जब्ती के मामले में एनआईए ने दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में नक्सलियों से हथियार जब्ती से संबंधित एक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में नक्सलियों से हथियार जब्ती से संबंधित एक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि कौरिया (बंजरिया) के राम बाबू राम उर्फ ​​‘राजन’ और तरियानी छपरा (डोरा टोला) के राम बाबू पासवान उर्फ ​​‘धीरज’ उर्फ ​​‘प्रशांत’ के खिलाफ विशेष एनआईए अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में दो एके-47 राइफल, पांच मैगजीन व बड़ी संख्या में गोलियां जब्त की गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि ये हथियार जमीन में दबाए गए थे जिन्हें मई में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बरियाकला गांव के पास एक जंगली इलाके से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि एनआईए ने 23 जून को बिहार पुलिस से मामला अपने हाथ में ले लिया था।

अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला कि दोनों व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्य थे और उसके निर्देश पर अभियान चला रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\