देश की खबरें | एनआईए ने भाकपा (माओवादी) में भर्ती के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी की गतिविधियों में शामिल होने और प्रतिबंधित संगठन में कार्यकर्ताओं की भर्ती के आरोप में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 14 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी की गतिविधियों में शामिल होने और प्रतिबंधित संगठन में कार्यकर्ताओं की भर्ती के आरोप में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ में एनआईए की एक विशेष अदालत के समक्ष दाखिल पूरक आरोप-पत्र में बलिया कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले संतोष वर्मा उर्फ ​​मंतोष का नाम शामिल है।

आरोप-पत्र के अनुसार, संतोष पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का सक्रिय नेता होने का आरोप है और वह संगठन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भारत की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने के उद्देश्य से खतरनाक गतिविधियों में शामिल था।

एनआईए ने एक बयान में बताया कि संतोष, भाकपा (माओवादी) में कार्यकर्ताओं की भर्ती में भी सक्रिय रूप से शामिल था। जांच एजेंसी के मुताबिक, मुकदमा मूल रूप से पिछले वर्ष 16 अगस्त को लखनऊ के आतंक-रोधी दस्ते (एटीएस) थाने में दर्ज किया गया था। इससे एक दिन पहले राम मूरत के घर पर छापेमारी में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

बयान के मुताबिक, आरोपियों के पास से भाकपा (माओवादी) से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य व पर्चे, हथियार और गोला-बारूद तथा डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे।

बयान में बताया गया कि जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित संगठन बिहार की सीमा से लगे जिलों में नक्सली विचारधारा का प्रचार करने के लिए मुख्य संगठनों का इस्तेमाल कर रहा था।

केंद्रीय एजेंसी ने 10 नवंबर को जांच का जिम्मा संभाला था और नौ फरवरी को मामले में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\