देश की खबरें | एनआईए अदालत ने आईएसआईएस आतंकवादी को सात साल कैद की सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत ने शुक्रवार को आईएसआईएस के एक आतंकवादी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं को कट्टरपंथी बना उनकी भर्ती कर भारत में संगठन का आधार बनाने के आरोप में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

नयी दिल्ली, पांच मार्च एक विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत ने शुक्रवार को आईएसआईएस के एक आतंकवादी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं को कट्टरपंथी बना उनकी भर्ती कर भारत में संगठन का आधार बनाने के आरोप में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

यहां पटियाला हाउस में विशेष एनआईए अदालत ने इमरान खान पठान को सजा सुनाई।

एनआईए ने दिसंबर 2015 में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया था।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला “विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये भारत में मुस्लिम युवाओं को कट्टरवादी बनाकर उनकी भर्ती कर भारत में अपना आधार बनाने की आईएसआईएस की व्यापक आपराधिक साजिश” से जुड़ा है।

एनआईए ने पठान समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र और फिर पूरक आरोप-पत्र दायर किया था।

अदालत पूर्व में 17 में से 16 आरोपियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुना चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\