देश की खबरें | आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए ने दिल्ली, केरल, कर्नाटक में तलाशी अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस की हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने वाले एक समूह की आतंकी गतिविधियों के मामले में सोमवार को दिल्ली, केरल और कर्नाटक के 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, एजेंसी ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

नयी दिल्ली, 15 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस की हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने वाले एक समूह की आतंकी गतिविधियों के मामले में सोमवार को दिल्ली, केरल और कर्नाटक के 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, एजेंसी ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर केरल के कन्नूर, मलप्पुरम, कोल्लम और कासरगोड जिलों में आठ स्थानों पर जबकि बेंगलुरु में दो और दिल्ली में एक जगह पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि यह मामला आतंकी गतिविधियों में लिप्त एक समूह से संबंधित है, जिसका अगुवा केरल का मोहम्मद अमीन है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद अमीन और उसके सहयोगी मुशाब अनवार और डॉ रहीस रशीद को गिरफ्तार किया गया है।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि यह समूह विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर आईएसआईएस की हिंसक जिहादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले चैनलों का संचालन कर रहा है और साथ ही मॉड्यूल के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने में जुटा है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पांच मार्च को सात ज्ञात एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now