देश की खबरें | एनआईए ने शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या मामले की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले की जांच बुधवार को शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों और आईएसआई द्वारा रची गई साजिश के तहत दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी थी।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले की जांच बुधवार को शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों और आईएसआई द्वारा रची गई साजिश के तहत दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी थी।

पंजाब के तरन तारन जिले में 16 अक्टूबर 2020 को उनके द्वारा घर से संचालित किये जा रहे स्कूल में दो अज्ञात लोगों ने संधू (62) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद हमलावर तत्काल मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

उनकी पत्नी जगदीश कौर के बयान पर भिखीविंड पुलिस थाने में आईपीसी और शस्त्र अधिनियम के धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब में जब आतंकवाद चरम पर था तब संधू और उनके परिवार ने बेखौफ होकर आतंकवादियों से मुकाबला किया।

आतंकवाद के खिलाफ इस बेखौफ लड़ाई के लिये भारत सरकार ने 1993 में उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया था।

संधू और कौर के अलावा उनके बड़े भाई रंजीत सिंह और उनकी पत्नी बलराज कौर को भी शौर्य चक्र दिया गया था।

एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक, पंजाब पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लखवीर सिंह रोडे और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा रची गई साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि गैंगेस्टर से आतंकवादी बने गुरदासपुर के सुखमीत पाल सिंह के जरिये यह हत्या करवाई गई।

प्रवक्ता ने कहा कि इस अपराध की गंभीरता और इसके अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय निहितार्थों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिये थे।

इन निर्देशों के अनुपालन में एनआईए ने फिर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी