देश की खबरें | एनआईए ने आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी समूह के सदस्यों की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में एक पोल्ट्री फार्म को कुर्क किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी समूह ‘सूफा’ के सदस्य कर रहे थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में एक पोल्ट्री फार्म को कुर्क किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी समूह ‘सूफा’ के सदस्य कर रहे थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने की साजिश के संबंध में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जुलवानिया गांव में इमरान खान नामक व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कुर्क किया गया है।

प्रवक्ता के मुताबिक, ‘सूफा’ के सदस्य इस पोल्ट्री फार्म का इस्तेमाल समूह में शामिल किए गए लोगों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आईईडी के निर्माण का प्रशिक्षण देने के लिए करते थे।

एनआईए ने पिछले साल 22 सितंबर को इमरान खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और घटक जब्त भी किए थे।

एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल 2022 में अस्तित्व में आए ‘सूफा’ के सदस्यों के खिलाफ राजस्थान में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने की कथित साजिश रचने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता के अनुसार, जांच से पता चला है कि ‘सूफा’ के सदस्य आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों से प्रभावित हैं और ‘जिहादी विचारधारा’ का समर्थन करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड