देश की खबरें | एनआईए ने आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) आतंकी समूह की गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) आतंकी समूह की गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिजवान अली उर्फ ​​अबू सलमा उर्फ ​​मोला आईएसआईएस पुणे ‘स्लीपर मॉड्यूल’ मामले में 11वां वांछित आरोपी और प्रमुख षडयंत्रकारी है।

उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आईएसआईएस की भारत विरोधी साजिश के तहत अली ने विभिन्न स्थानों की टोह लेने में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी ठिकानों के रूप में किया जा सकता था। आईएसआईएस को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।

मामले में एनआईए की जांच के अनुसार, वह गोलीबारी सिखाने और आईईडी बनाने का प्रशिक्षण देने में भी शामिल था।

उसकी गिरफ्तारी में मदद पहुंचाने वाली जानकारी देने वाले को 3 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी।

बयान में कहा गया है कि अली के खिलाफ एक स्थायी गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

जांच एजेंसी ने कहा कि पहले से गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में बंद 10 अन्य आरोपियों के साथ, अली ने देश को अस्थिर करने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए कई आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रची थी।

अली के अलावा, गिरफ्तार किये गए अन्य ‘स्लीपर-सेल’ सदस्यों की पहचान मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, शमिल नाचन, आकिफ नाचन, शाहनवाज आलम, अब्दुल्ला फैयाज शेख और तलहा खान के रूप में हुई है।

एनआईए ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़कर हिंसा और आतंक के जरिए देश में इस्लामी शासन स्थापित करने की आईएसआईएस/आईएस की साजिश को विफल करने के अपने प्रयासों के तहत एनआईए मामले की जांच जारी रखे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट