देश की खबरें | पिछले साल सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के संबंध में एनआईए ने पुलवामा के निवासी को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गत वर्ष फरवरी में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों को कथित तौर पर सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा के एक निवासी को गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर, सात जुलाई गत वर्ष फरवरी में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों को कथित तौर पर सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा के एक निवासी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच CBSE के छात्रों को बड़ी राहत, HRD मंत्रालय ने 9वीं से 12वीं क्लास तक के सिलेबस को 30 फीसदी किया कम.

पुलवामा जिले के काकपुरा का निवासी बिलाल अहमद कुचे हमले के संबंध में गिरफ्तार किया गया सातवां व्यक्ति है।

अधिकारियों ने कहा कि लकड़ी चीरने की मिल के मालिक कुचे को जम्मू स्थित एक अदालत में सोमवार को पेश किया गया जिसने उसे दस दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | सौराष्ट्र और कच्छ में हो सकती है 48 घंटो के भीतर तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

उन्होंने कहा कि आरोपी ने आतंकवादियों को अपने घर में छुपने की जगह दी थी और जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित आकाओं से बात करने के लिए मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराए थे।

अधिकारियों ने कहा कि आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने अपना वीडियो बनाने के लिए वैसे ही मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

पिछले साल 14 फरवरी को एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ की एक बस के पास खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी