देश की खबरें | एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर एक सीआरपीएफ कर्मी को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिरकण (एनआईए) ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिरकण (एनआईए) ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) को पहुंचा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक जाट को (इस काम के लिए) विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से पैसे मिल रहे थे।

उन्होंने बताया कि एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है।

इस बीच, सीआरपीएफ ने कहा कि उसने उसे बर्खास्त कर दिया है।

सीआरपीएफ के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल में सीआरपीएफ द्वारा जब जाट की सोशल मीडिया गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गयी तब वह जांच के दायरे में आया। निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने ‘स्थापित मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है।’

बयान के अनुसार जाट को आगे की जांच के लिए एनआईए के हवाले कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इसके साथ ही, सीआरपीएफ नियमों के साथ संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत इस व्यक्ति को 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।’’

जाट को यहां विशेष अदालत पेश किया गया। अदालत ने उसे छह जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू