देश की खबरें | एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार के अस्पताल में कोविड प्रबंधन में सुधार के सुझाव दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल को कोविड-प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कोविड-19 ड्यूटी कर रहे मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के साथ-साथ रोगियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने सहित विभिन्न सुझाव दिए हैं।

नयी दिल्ली,29 जून एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल को कोविड-प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कोविड-19 ड्यूटी कर रहे मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के साथ-साथ रोगियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने सहित विभिन्न सुझाव दिए हैं।

मानवाधिकार पैनल ने ट्वीट किया कि ये सिफारिशें दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में की गई हैं।

यह भी पढ़े | Chardham Yatra 2020 from July 1: जुलाई की 1 तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही कर सकेंगे दर्शन.

यह रिपोर्ट कोविड-19 प्रबंधन में कमियों के आरोपों के मद्देनजर आयोग की सदस्य ज्योतिका कालरा के नेतृत्व में आयोग की टीम द्वारा 11 जून को अस्पताल के दौरे के आधार पर बनाई गई है।

एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली सरकार के अंतर्गत कोविड-19 समर्पित केन्द्र है।

यह भी पढ़े | पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन के बीच मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता होगी.

एनएचआरसी ने सिफारिश की है कि रोगियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर आहार विशेषज्ञ द्वारा निगरानी की जानी चाहिए और रोगियों को मोबाइल फोन के माध्यम से अपने परिवार के संपर्क में रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

एनएचआरसी ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन की सुविधा वाले एंबुलेंस की सूची को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर डाला जाए और इसके शुल्क पर निगरानी रखी जाए।

मानवाधिकार पैनल ने ट्वीट किया कि एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में ड्यूटी कर रहे मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान करने का सुझाव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\