देश की खबरें | अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारियों के ईमानदारी से काम नहीं करने पर पंजाब सरकार को एनएचआरसी का नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर के एक अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों द्वारा ‘‘ईमानदारी’’ से अपनी ड्यूटी नहीं करने संबंधी खबरों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई अमृतसर के एक अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों द्वारा ‘‘ईमानदारी’’ से अपनी ड्यूटी नहीं करने संबंधी खबरों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सही है, तो रोगियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन चिंता का विषय है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच), अमृतसर के चिकित्सकों और वरिष्ठ कर्मचारियों पर ईमानदारी से अपना कर्तव्य नहीं निभाने का दावा किया गया है।

आरोप है कि चिकित्सक और ज्यादातर मरीजों को सफाईकर्मियों और प्रशिक्षण कर्मचारियों की ‘‘दया’’ पर छोड़ देते हैं और जल्दी घर चले जाते हैं।

यह भी आरोप लगाया गया है कि मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और धमकी दी जाती है कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत की गई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\