जरुरी जानकारी | एनएचबी ने तकनीकी अनुपालन नहीं होने के चलते एचडीएफसी पर 4.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) ने आवास वित्तपोषण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आवास विकास वित्त निगम लिमिटेड (एचडीएफसी) पर कुछ नियमों का पालन नहीं करने करने को लेकर 4.75 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एचडीएफसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) ने आवास वित्तपोषण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आवास विकास वित्त निगम लिमिटेड (एचडीएफसी) पर कुछ नियमों का पालन नहीं करने करने को लेकर 4.75 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एचडीएफसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एचडीएफसी ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘आपको यह सूचित किया जाता है कि एनएचबी ने 5 जुलाई 2021 (सोमवार) को निगम पर एनएचबी सर्कुलर का तकनीकी रूप से अनुपालन नहीं होने पर 4,75,000 रुपये जमा जीएसटी का जुर्माना लगाया है।’’

यह सर्कुलर नवंबर 2013 और जुलाई 2016 से जुड़ा है।

एचडीएफसी ने जुर्माना लगाने का कारण बने मामले का संदर्भ देते हुये कहा, ‘‘निगम इस पत्र के अनुरूप अनुपालन के लिये जरूरी कदम उठा रहा है।’’

एचडीएफसी का शेयर मंगलवार को 2,493.30 रुपये पर पूर्ववत बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\