देश की खबरें | एनजीटी ने गाजियाबाद में मांस प्रसंस्करण इकाई का फिर से निरीक्षण करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गाजियाबाद में मांस प्रसंस्करण इकाई का फिर से निरीक्षण करने का एक समिति को बृहस्पतिवार को आदेश दिया। आरोप है कि यह इकाई इलाके में भूजल को प्रदूषित कर रही है।

नयी दिल्ली, 25 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गाजियाबाद में मांस प्रसंस्करण इकाई का फिर से निरीक्षण करने का एक समिति को बृहस्पतिवार को आदेश दिया। आरोप है कि यह इकाई इलाके में भूजल को प्रदूषित कर रही है।

एनजीटी के प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों वाली समिति से कहा कि इकाई का निरीक्षण किया जाए और 31 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश की जाए।

यह भी पढ़े | बिहार के गोपालगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 की मौत.

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अधिकरण को बताया कि इंटरनेशल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटिड की मांस प्रसंस्करण इकाई में कुछ खामिया हैं और कंपनी को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस्तेमाल किए गए गंदे पानी को संशोधित करके ही छोड़ा जाए। इसके बाद अधिकरण ने यह आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वकील ने कहा कि इकाई का निरीक्षण तब किया गया था जब यह 50 फीसदी क्षमता के साथ काम कर रही थी। इसलिए जब इकाई पूरी तरह से काम करेगी तो पर्यावरण मानदंडों के अनुपालन की स्थिति का पता लगाने के लिए निरीक्षण जरूरी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला.

अधिकरण ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कथन का संज्ञान लेते हुए कहा कि संयुक्त समिति 31 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करे।

एनजीटी गाजियाबाद निवासी मोहम्मद रशीद ठाकुर की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उन्होंने अपनी याचिका पर आरोप लगाया है कि इकाई गंदा पानी छोड़ रही है जो भू जल को प्रभावित कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\