देश की खबरें | एनजीटी ने पार्कों में बागवानी के लिए पानी की आपूर्ति पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने एक समिति को निर्देश दिया कि वह जांच करके सूचित करे कि नगर निकायों द्वारा सार्वजनिक पार्कों में बागवानी के लिए कहीं भूजल का उपयोग तो नहीं किया जा रहा है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने पुष्टि करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों से पूछा कि क्या पार्क में शोधित पानी की आपूर्ति की जा रही है?

यह भी पढ़े | वडोदरा के SSG अस्पताल के कोविड वार्ड में लगी, मरीजों को वहा से बाहर निकाला जा रहा है : 8 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीठ ने कहा, '' समिति अपनी रिपोर्ट दो महीने के भीतर ई-मेल के जरिए सौंप सकती है। आवेदक सीपीसीबी और डीपीसीसी को कागजात पेश कर सकता है और एक सप्ताह के भीतर सेवा का हलफनामा दाखिल कर सकता है।''

इससे पहले एनजीटी ने निवासियों, डीडीए, दक्षिण दिल्ली नगर निगम और जल बोर्ड को बागवानी के लिए शुद्ध पानी का उपयोग करने से रोक दिया था।

यह भी पढ़े | West Bengal: ममता बनर्जी का दावा- राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा नहीं करने को लेकर कुछ नहीं कहा, गलत साबित होने पर करूंगी 101 बार उठक-बैठक.

पीठ सेवानिवृत्त रियर एडमिरल ए पी रेवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने वसंत कुंज में बागवानी और अन्य उद्देश्यों के लिए सीवेज के शोधित जल की आपूर्ति करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था ताकि उन्हें शुद्ध पानी का उपयोग नहीं करना पड़े।

आवेदक ने इस संबंध में डीडीए/एमसीडी के 26 अक्तूबर 2017 के आदेशों को लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)