खेल की खबरें | नेमार के दो गोल से पीएसजी ने बोरडेक्स को 3-2 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नेमार (26वें और 43वें मिनट) के दो गोल के अलावा काइलियान एमबापे (63वें मिनट) ने भी एक गोल किया जिससे पीएसजी ने 63वें मिनट के बाद 3-0 की बढ़त बना ली थी।

नेमार (26वें और 43वें मिनट) के दो गोल के अलावा काइलियान एमबापे (63वें मिनट) ने भी एक गोल किया जिससे पीएसजी ने 63वें मिनट के बाद 3-0 की बढ़त बना ली थी।

बोरडोक्स की टीम ने एलबर्थ एलिस (78वें मिनट) और एमबाये नियांग (90 प्लस दो मिनट) के गोलों की मदद से वापसी की कोशिश की लेकिन हार से नहीं बच सकी।

घुटने और पैर की मांसपेशियों में मामूली चोटों के कारण स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी इस मुकाबले में नहीं खेले।

इस जीत से पीएसजी ने दूसरे स्थान पर चल रहे लेन्स पर 10 अंक की बढ़त बना ली है जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे नीस से 11 अंक आगे है।

गत चैंपियन लिली की टीम घरेलू मुकाबले में सातवें स्थान पर चल रहे एंजर्स के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर 12वें स्थान पर चल रही है।

लिली को 27वें मिनट में तियागो जालो ने बढ़त दिलाई लेकिन एंजर्स को एजेदिन ओनाही ने 83वें मिनट में बराबरी दिला दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now