देश की खबरें | बीड सरपंच हत्या मामले में अगली सुनवाई 26 मार्च को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के केज स्थित अदालत में मामले की पहली सुनवाई में आरोपियों की ‘ऑनलाइन’ पेशी हुई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है।

जिले के केज स्थित अदालत में मामले की पहली सुनवाई में आरोपियों की ‘ऑनलाइन’ पेशी हुई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है।

सहायक सरकारी अभियोजक (एजीपी) बालासाहेब कोल्हे ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 26 मार्च तक बचाव पक्ष के अनुरोध पर उनका जवाब मांगा है। जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम इस मामले में सरकारी वकील हैं।

आरोपी सुदर्शन घुले का प्रतिनिधित्व कर रहे अनंत तिड़के ने बताया कि उन्हें अब तक गवाहों और आरोपियों के बयान नहीं मिले हैं।

आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घुले ने कहा, ‘‘हमें (मामले से संबंधित) वीडियो भी नहीं मिले हैं। हमने (मामले से संबंधित) कागजात मांगे हैं। अब सरकारी वकील को अपना जवाब पेश करने के लिए समय दिया गया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ये दस्तावेज प्राप्त करना हमारा अधिकार है और अब तक हमें जो कागजात मिले हैं, वे अधूरे हैं।’’

एजीपी कोल्हे ने कहा कि आरोपियों को ‘ऑनलाइन’ पेश किया गया और उनके वकीलों ने तीन आवेदन दायर किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत ने हमें उनके आवेदनों पर अपना जवाब देने के लिए (26 मार्च तक) समय दिया है।’’

बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास करने पर अगवा कर लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

अब तक कराड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में सुदर्शन घुले, विष्णु चाटे, जयराम चाटे, महेश केदार, सुधीर सांगले और प्रतीक घुले शामिल हैं। मामले में कृष्ण अंधाले नामक आरोपी वांछित है।

अन्य लोगों के अलावा, पांच गुप्त गवाहों ने जांच अधिकारियों को बीड जिले में कराड और उसके साथियों की आपराधिक गतिविधियों के बारे में बताया है। यह क्षेत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे का गृह क्षेत्र है, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड