जरुरी जानकारी | ग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति की खबर पूरी तरह से ‘बाजार अफवाह’: अडाणी समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने हिंडनबर्ग मामले के बाद समूह की तरफ से बही-खातों के ऑडिट को लेकर ग्रांट थॉर्नटन की सेवा लिये जाने की रिपोर्ट को ‘बाजार अफवाह’ बताया है।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने हिंडनबर्ग मामले के बाद समूह की तरफ से बही-खातों के ऑडिट को लेकर ग्रांट थॉर्नटन की सेवा लिये जाने की रिपोर्ट को ‘बाजार अफवाह’ बताया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ग्रांट थॉर्नटन की सेवा लिये जाने की रिपोर्ट बाजार अफवाह है और इसीलिए इसपर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि समूह ने अपनी कुछ कंपनियों के बही-खातों की स्वतंत्र जांच को लेकर लेखा परीक्षक कंपनी ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया है। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाये गये आरोप के बाद तथा निवेशकों एवं नियामकों को आश्वस्त करने के इरादे से यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों ने कहा था कि ऑडिट में विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि कोष में कोई अनियमितता है और क्या ऋण का उपयोग उसके अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया गया है, जिसके लिए यह लिया गया हो।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कंपनी के खातों में गड़बड़ी के आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी है।

हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को अडाणी समूह ने सिरे से खारिज करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड