देश की खबरें | पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रमुख सुनील जाखड़ ने जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों तथा प्रभारियों के साथ बैठक की और उनसे वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयार होने का आह्वान किया।

लुधियाना, 18 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों तथा प्रभारियों के साथ बैठक की और उनसे वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयार होने का आह्वान किया।

पंजाब भाजपा का अध्यक्ष पद ग्रहण करने के उपरांत जाखड़ ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पहली बार संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्व में अपने सहयोगी अकाली दल के कारण नुकसान हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब में हाल में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से निपटने में सरकार की कथित लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार तीन करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह है।

पंजाब और हरियाणा के कई जिले पिछले दिनों हुई भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट