खेल की खबरें | भारत को 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की दमदार शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाजों के दम पर भारत को रिकॉर्ड 46 रन पर समेटने के बाद डेवोन कोंवे के 91 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाये लिये ।

बेंगलुरू, 17 अक्टूबर तेज गेंदबाजों के दम पर भारत को रिकॉर्ड 46 रन पर समेटने के बाद डेवोन कोंवे के 91 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाये लिये ।

डेरिल मिचेल 14 और रचिन रविंद्र 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं । न्यूजीलैंड के पास 134 रन की बढत है ।

इससे पहले मैट हेनरी (15 रन देकर पांच विकेट) और विलियम ओ राउरकी (22 रन देकर चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी । एडीलेड टेस्ट की यादें ताजा कराते हुए भारतीय टीम घरेलू टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर 46 रन पर आउट हो गई थी ।

इससे पहले भारत में उसका न्यूनतम टेस्ट स्कोर 75 रन था जो 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया था ।

भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके । आस्ट्रेलिया के 2020 . 21 के दौरे पर एडीलेड टेस्ट में भारतीय टीम 36 रन पर आउट हो गई थी ।

भारत को दिन के आखिर में एक और झटका लगा जब रविंद्र जडेजा की टर्न लेती गेंद उनके बायें घुटने से जा लगी । उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा ।

न्यूजीलैंड ने मजबूत शुरूआत की जब कोंवे ने कप्तान टॉम लाथम (15) के साथ पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़े । इसके बाद उन्होंने विल यंग (33) के साथ 75 रन की साझेदारी की ।

बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत को सफलता दिलाई जब लाथम उनकी गेंद पर पगबाधा आउट हुए ।

कोंवे ने अपना अर्धशतक 54 गेंद में रविचंद्रन अश्विन को सिर के ऊपर से छक्का लगाकर पूरा किया । इस तरह की पिच पर सौ से अधिक गेंद तक एकाग्रता बनाये रखकर खेलना काबिले तारीफ था ।

अश्विन की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में वह बोल्ड हो गए ।

कोंवे की पारी से पहले कीवी गेंदबाजों के नाम दूसरे दिन का खेल रहा । पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया था । बारिश रूकने के बाद खेल बहाल हुआ तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कप्तान समेत भारत का कोई बल्लेबाज सहज नजर नहीं आया ।

रोहित आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 15 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे । टिम साउदी की सीम लेती गेंद पर वह चूके और गेंद सीधी स्टम्प पर जा लगी ।

मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को काफी परेशान किया । वहीं तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाये ।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने ओ राउरकी को गेंद सौंपी और उन्होंने तुरंत कोहली का कीमती विकेट लिया । कोहली ने उछाल लेती गेंद को खेलना चाहा लेकिन उसकी लैंग्थ पकड़ नहीं पाये और उनके दस्तानों से टकराकर गेंद लेग गली में ग्लेन फिलिप्स के हाथ में गई ।

शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह पाने वाले सरफराज खान घरेलू क्रिकेट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके । वह तीसरी ही गेंद पर हेनरी को मिड आफ पर खेलने के प्रयास में डेवोन कोंवे को कैच दे बैठे ।

इस समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 10 रन था । इस बीच 10 . 27 से 11.05 के बीच बारिश के कारण खेल फिर रूक गया । खेल बहाल होने पर 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने पारी का पहला चौका लगाया । उन्हें सात के स्कोर पर ओ राउरकी की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने जीवनदान दिया था ।

जायसवाल (13) को ओ राउरकी ने ऐजाज पटेल के हाथों प्वाइंट पर लपकवाया । केएल राहुल (0) इसी गेंदबाज की गेंद पर टिम ब्लंडेल को कैच दे बैठे । रविंद्र जडेजा को हेनरी ने आउट किया । भारत का स्कोर लंच तक छह विकेट पर 34 रन था ।

लंच के बाद 20 मिनट और 12 रन के भीतर भारत ने चार विकेट गंवाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला