खेल की खबरें | न्यूजीलैंड फाइनल में थोड़ा असहज था : मैकुलम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का मानना है कि कीवी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में थोड़ा असहज थी और आक्रामक अंदाज होने के बावजूद खिलाड़ी उसका इजहार नहीं कर पाये।

ऑकलैंड, 16 नवंबर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का मानना है कि कीवी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में थोड़ा असहज थी और आक्रामक अंदाज होने के बावजूद खिलाड़ी उसका इजहार नहीं कर पाये।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर विश्व कप फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन आस्ट्रेलिया ने उसे आठ विकेट से हराकर उसका इस साल दूसरा आईसीसी खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

मैकुलम ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं किया जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने वैसा आक्रामक रवैया नहीं अपनाया जिसकी कि इस तरह के मैच में जरूरत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता हूं कि जहां बंदूक से काम चलना था वहां हम चाकू लेकर गये। हम बंदूक लेकर ही गये लेकिन हमने गोलियां नहीं चलायीं। हम थोड़ा असहज थे। हम मौका चूक गये। हम जिन गोलियों को साथ लेकर गये थे, हमने उनका उपयोग नहीं किया।’’

मैकुलम ने कहा कि आस्ट्रेलिया जैसी टीम का सामना करने के लिये न्यूजीलैंड को अधिक आक्रामक रवैया अपना चाहिए था। उन्होंने विशेषकर मार्टिन गुप्टिल का जिक्र किया जो टीम को तेजतर्रार शुरुआत नहीं दिला पायें

मैकुलम ने कहा, ‘‘मुझे उनसे (मार्टिन गुप्टिल) थोड़ा अधिक आक्रामकता की उम्मीद थी। फाइनल में उन्होंने 35 गेंदों पर 28 रन बनाये जो अच्छा नहीं दिखता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी