PAK vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से दुबई के लिए हुई रवाना

न्यूजीलैंड की 33 सदस्यीय टीम शनिवार की शाम इस्लामाबाद से चार्टर्ड फ्लाइट में दुबई के लिये रवाना हुई. एक दिन पहले न्यूजीलैंड टीम ने सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए क्रिकेट दौरा रद्द कर दिया था.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

इस्लामाबाद, 18 सितंबर: न्यूजीलैंड की 33 सदस्यीय टीम शनिवार की शाम इस्लामाबाद से चार्टर्ड फ्लाइट में दुबई के लिये रवाना हुई. एक दिन पहले न्यूजीलैंड टीम ने सुरक्षा के खतरे का हवाला देते हुए क्रिकेट दौरा रद्द कर दिया था. न्यूजीलैंड खिलाड़ियों और अधिकारियों को हवाईअड्डे पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण से गुजरना पड़ा और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच जाने की अनुमति दी गयी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से तुरंत पहले अचानक श्रृंखला रद्द करने का फैसला किया जिसके लिये उन्होंने गंभीर सुरक्षा खतरे का हवाला दिया.

न तो न्यूजीलैंड बोर्ड और न ही उनकी सरकार ने पाकिस्तान सरकार, सुरक्षा अधिकारियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस खतरे की जानकारी साझा की. इस घटनाक्रम से नाराज पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशीद अहमद ने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड टीम को कोई खतरा नहीं था और उन्होंने सिर्फ स्वदेश रवाना होने के लिये बहाना बनाया क्योंकि वे श्रृंखला नहीं खेलना चाहते थे.

यह भी पढ़ें- New Zealand Tour Of Pakistan: सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा हुआ रद्द

न्यूजीलैंड की टीम 11 सितंबर को पाकिस्तान पहुंची थी। वह 18 साल बाद श्रृंखला खेलने पाकिस्तान आयी थी। टीम को इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे.

उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच पिंडी स्टेडियम में कुछ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था लेकिन मैच के दिन उन्होंने श्रृंखला रद्द करने का फैसला किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड