खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के लंच तक दो विकेट पर 245 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अभी भी वह पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से 193 रन पीछे है । कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी वाइरल फ्लू की चपेट में हैं । बाबर और आगा सलमान तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे जबकि शान मसूद पहले ओवर के बाद मैदान पर लौट आये ।

अभी भी वह पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से 193 रन पीछे है । कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी वाइरल फ्लू की चपेट में हैं । बाबर और आगा सलमान तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे जबकि शान मसूद पहले ओवर के बाद मैदान पर लौट आये ।

स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने कुछ देर कप्तानी की जिसके बाद पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने सरफराज अहमद को कार्यवाहक कप्तान बनाया क्योंकि नियमों के अनुसार स्थानापन्न खिलाड़ी कप्तानी नहीं कर सकता ।

लाथम ने 191 गेंद में दस चौकों की मदद से 113 रन बनाये । वह अबरार अहमद की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे ।

अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 165 रन से आगे खेलते हुए लाथम और डेवोन कोंवे ने पहले विकेट के लिये रिकॉर्ड 183 रन की साझेदारी की । कोंवे अपने कल के स्कोर 82 रन में दस रन का इजाफा करने के बाद बायें हाथ के स्पिनर नोमान अली का शिकार हुए । मैदानी अंपायर ने उन्हें नाबाद करार दिया लेकिन टीवी रेफरल के बाद फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा ।

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये पहले विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड मार्क रिचर्डसन और मैथ्यू बेल के नाम था जिन्होंने 2001 में हैमिल्टन में 181 रन की साझेदारी की थी ।

लंच के समय पूर्व कप्तान केन विलियमसन 60 गेंद में 19 और हेनरी निकोल्स 10 रन बनाकर खेल रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू