जरुरी जानकारी | न्यू स्पेस इंडिया पांच साल में करेगी 10,000 करोड़ रुपये निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह कामकाज बढ़ाने के लिये अगले पांच साल में करीब 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। साथ ही इस दौरान उसे करीब 300 अतिरिक्त लोगों की भर्ती करने की जरूरत पड़ेगी।

बेंगलुरू, 12 मार्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह कामकाज बढ़ाने के लिये अगले पांच साल में करीब 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। साथ ही इस दौरान उसे करीब 300 अतिरिक्त लोगों की भर्ती करने की जरूरत पड़ेगी।

एनएसआईएल का गठन पूर्ण रूप से सरकारी स्वामित्व में केंद्रीय लोक उपक्रम (सीपीएसई) के रूप में हुआ है। इसकी चुकता शेयर पूंजी छह मार्च, 2019 की स्थिति के अनुसार 10 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेश्क जी नारायणन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एनएसआईएल इक्विटी और कर्ज के जरिये सालाना 2,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत आने वाली कंपनी ने 28 फरवरी को अपनी पहली वाणिज्यिक मिशन की शुरूआत की। इसके तहत ब्राजील का उपग्रह अमेजोनिया-1 को श्रीहरिकोटा से कक्षा में स्थापित किया गया।

नारायणन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल से सालाना करीब 2,000 करोड़ रुपये निवेश की जरूरत होगी। हम इतनी राशि निवेश करेंगे। साथ ही हमें अगले पांच साल में 300 कार्यबल की जरूरत होगी।’’

उन्होंने कहा कि एनएसआईएल की अधिकृत पूंजी 100 करोड़ रुपये है और 2021-22 के केंद्रीय बजट में कंपनी के लिये 700 करोड़ रुपये आबंटित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू