देश की खबरें | दिल्ली में नया सीरो सर्वेक्षण शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, एक अगस्त से नए सिरे से सीरो-प्रीविलेंस सर्वे शुरू हुआ है। पांच दिन तक चलने वाले इस सर्वे में सभी जिलों और विभिन्न तबके के लोगों को शामिल किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, एक अगस्त से नए सिरे से सीरो-प्रीविलेंस सर्वे शुरू हुआ है। पांच दिन तक चलने वाले इस सर्वे में सभी जिलों और विभिन्न तबके के लोगों को शामिल किया जाएगा।

दिल्ली में कोविड-19 की समग्र स्थिति का पता लगाने के लिए यह सर्वे किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में मुंबई पुलिस कर रही है सहयोग-बिहार पुलिस इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती.

आज से शुरू हुए इस सर्वे में उत्तर दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली सहित चार जिलों से नमूने लिए जाएंगे।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर्वे के तहत एक से पांच अगस्त के बीच विभिन्न इलाकों में अलग-अलग आयु वर्ग के 15,000 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। सभी 11 जिलों से कुछ अन्य नमूने भी लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े | CM जगनमोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त को क्रेन दुर्घटना की घटना में तत्काल कार्रवाई करने का दिया निर्देश: 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीरो-प्रविलेंस सर्वे में व्यक्ति के रक्त की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि उसके शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता है या नहीं।

पिछले सीरो-सर्वे के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने 22 जुलाई को कहा था कि कोविड-19 संबंधी बेहतर नीतियां बनाने के लिए प्रतिमाह सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\