विदेश की खबरें | युद्ध सामप्त करने के मकसद से यूक्रेन और रूस के बीच नये दौर की वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने कहा कि इस्तांबुल में हो रही बैठक के दौरान युद्धविराम पर सहमति के साथ ही यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने कहा कि इस्तांबुल में हो रही बैठक के दौरान युद्धविराम पर सहमति के साथ ही यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इससे पहले भी दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच हुई अन्य दौर की बातचीत में भी इन मुद्दों पर जोर रहा था। हालांकि, वार्ता असफल रही थी।

वार्ता से पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को की मांग के अनुसार उनका देश अपनी तटस्थ स्थिति की घोषणा करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह डोनबास प्रांत को लेकर भी समझौते पर विचार करने को तैयार हैं।

हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वार्ताकारों के बातचीत के लिए एकत्र होने के बावजूद ''निर्मम युद्ध'' जारी है।

वहीं, रूसी बलों ने पश्चिमी यूक्रेन स्थित एक तेल डिपो को और दक्षिण में एक सरकारी इमारत को निशाना बनाया है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा कि दोनों पक्षों पर लड़ाई रोकने की ''ऐतिहासिक जिम्मेदारी'' है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध का लंबा चलना किसी के भी हित में नहीं है।

जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा था कि यूक्रेनी बलों ने राजधानी कीव के उत्तर-पश्चिम स्थित प्रमुख उपनगर इरपिन को दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया है।

जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में कहा, '' हमे अब भी लड़ना होगा, हमे सहन करना होगा। यह निर्मम युद्ध हमारे देश, हमारे लोगों और हमारे बच्चों के खिलाफ है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू