देश की खबरें | हरियाणा में नये पुरुष कैदियों को कोविड-19 की रिपोर्ट आने तक ‘विशेष जेलों’ में रखा जायेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने राज्य में न्यायिक हिरासत में भेजे गये नये पुरुष कैदियों को उस समय तक ‘विशेष जेलों’ में रखने का निर्णय लिया है जब तक कोविड-19 की उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई हरियाणा सरकार ने राज्य में न्यायिक हिरासत में भेजे गये नये पुरुष कैदियों को उस समय तक ‘विशेष जेलों’ में रखने का निर्णय लिया है जब तक कोविड-19 की उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती।

राज्य सरकार ने ऐसा करने के लिए एक केन्द्रीय और तीन जिला कारागारों को ‘विशेष जेलों’ के रूप में घोषित करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा, 1 अगस्त को मनाया जाएगा बकरीद के त्योहार : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यहां एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये विशेष जेल हिसार में केंद्रीय जेल-दो, और फरीदाबाद, करनाल तथा रेवाड़ी की जिला जेल होंगी।

इन विशेष जेलों में कैदियों की जांच और उपचार के लिए एक-एक चिकित्सा अधिकारी और अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.

बयान में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मेडिकल अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टॉफ की कोविड-19 के लिए जांच की जाए और उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक आने पर ही उन्हें जेलों में ड्यूटी पर रखा जाए।

इसमें कहा गया है कि कैदियों की जांच केवल सरकारी संस्थानों में रैपिड जांच किट के बजाय आरटी-पीसीआर का इस्तेमाल करके की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\