देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तथा संक्रमण के प्रसार में गिरावट : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों एवं संक्रमित होने की दर में धीरे धीरे गिरावट से इस बात का स्पष्ट संकेत मिलता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायरस का प्रसार कम हो रहा है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों एवं संक्रमित होने की दर में धीरे धीरे गिरावट से इस बात का स्पष्ट संकेत मिलता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायरस का प्रसार कम हो रहा है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी ।

मंत्री ने घोषणा की कि कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के लिये दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में ​सामान्य एवं गैर आईसीयू बेड आरक्षित किये हैं और उन पर सरकार के शुल्क ही लागू होंगे ।

यह भी पढ़े | COVID-19: अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू, खरीद के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़.

जैन ने बताया, ''दिल्ली में सात नवंबर को संक्रमित होने की दर 15 फीसदी थी । अभी यह 11 प्रतिशत से भी कम है । दस नवंबर को सबसे अधिक मामले (8,593) सामने आये थे ।''

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ''संक्रमित होने की दर में कमी आयी है और संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे इस बात का स्पष्ट संकेत मिलता है कि दिल्ली में वायरस के संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है ।''

यह भी पढ़े | हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला के एक अस्पताल में Covaxin ट्रायल के लिए दिया गया डोज: 20 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जैन ने कहा कि कार के भीतर मास्क पहनने से किसी प्रकार की हानि नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मास्क के बगैर एक कदम भी घर के बाहर नहीं रखें ।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,456 मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 12.09 प्रतिशत थी ।

आप सरकार ने बृहस्पतिवार को कुछ अन्य घोषणा की जिसमें मास्क के बगैर बाहर निकलने पर दो हजार रुपये का जुर्माना, निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बिस्तरों को आरक्षित करना, प्रत्येक जिलों में जांच केंद्र की संख्या दोगुनी करना और स्वास्थ्य केंद्रों में गैर गंभीर मामलों में सर्जरी को स्थगित करना शामिल है ।

निजी अस्पतालों को भी गैर आईसीयू ​बिस्तरों का प्रतिशत 50 फीसदी से बढ़ा कर 60 फीसद करने का निर्देश दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें