देश की खबरें | जम्मू से 380 तीर्थयात्रियों का नया जत्था बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू आधार शिविर से 380 से अधिक तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के साथ पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 12 अगस्त जम्मू आधार शिविर से 380 से अधिक तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के साथ पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 382 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में 10 वाहनों के काफिले में तड़के सवा पांच बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

‘‘बम बम भोले”, “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ 283 पुरुषों, 90 महिलाओं और नौ बच्चों का यह जत्था आठ बस और दो हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) में रवाना हुआ।

यात्रा सात अगस्त को शुरू हुई थी और यह 20 अगस्त को समाप्त होगी।

पुंछ में मंडी तहसील के राजपुरा गांव में भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यात्रा का समापन पुंछ के दशनामी अखाड़ा से मंदिर में ‘छड़ी मुबारक’ के आगमन के साथ होता है।

पवित्र मानी जाने वाली पुलस्त्य नदी मंदिर के पास से बहती है। तीर्थयात्री मंदिर में प्रवेश करने से पहले इस नदी में स्नान करते हैं। भगवान शिव के इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हर साल हजारों भक्त यात्रा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड