देश की खबरें | भाजपा केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा शीघ्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शीघ्र ही अपने पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी के संसदीय बोर्ड में कई नये चेहरों को जगह मिल सकती हैं।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शीघ्र ही अपने पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी के संसदीय बोर्ड में कई नये चेहरों को जगह मिल सकती हैं।

नड्डा ने जनवरी महीने में पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। सूत्रों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के चलते राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा में विलंब हो गया।

यह भी पढ़े | रेलवे ने बनाया एक और कीर्तिमान, सीमा पार बांग्लादेश भेजी सूखी मिर्च से भरी विशेष मालगाड़ी- देखें तस्वीरें.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नई टीम में कुछ नये चेहरों को जगह मिल सकती है जबकि कुछ पुराने और अनुभवी नेता अपने पदों पर बरकरार रह सकते हैं।

भाजपा में जब भी कोई नया अध्यक्ष नियुक्त होता है तो नई नियुक्तियां करना एक सामान्य परिपाटी है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट: CM अशोक गहलोत ने SOG के नोटिस पर दी सफाई, कहा- कई मंत्रियों-नेताओं को भेजा है समन.

अनंत कुमार, सुष्मा स्वराज, अरूण जेटली जैसे वरिष्ठ नेताओं के निधन और पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति पद पर चयन के बाद संसदीय बोर्ड में कई जगह खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं से संसदीय बोर्ड में खाली हुई जगहों को तुरंत भरा जाएगा।

संसदीय बोर्ड में सुषमा स्वराज एकमात्र महिला नेता थीं। ऐसे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

संसदीय बोर्ड और पार्टी संगठन में अन्य प्रमुख पदों पर कौन-कौन नये चेहरे हो सकते हैं, इस संबंध में जब भाजपा नेताओं से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी संकेत देने से इंकार कर दिया।

ऐसी चर्चा है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है। कुछ पदाधिकारियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है जबकि कुछ मंत्रियों को पार्टी संगठन में भेजा जा सकता है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात के संकेत दिए हैं कि नड्डा अपनी टीम में युवाओं को तरजीह दे सकते हैं। उनका कहना है कि अधिकांश जिलाध्यक्ष 50 साल की उम्र से नीचे के हैं। पहले की अपेक्षा, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्तियों को अगर आप देखेंगे तो पायेंगे कि अधिकांश युवा हैं।

नड्डा को जनवरी माह में अमित शाह के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। शाह के गृह मंत्री बनने के बाद नड्डा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\