विदेश की खबरें | घोटाले के आरोपों में घिरी नीदरलैंड सरकार ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जांच में पता चला है कि इस घोटाले में अभिभावकों पर गलत रूप से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।

जांच में पता चला है कि इस घोटाले में अभिभावकों पर गलत रूप से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।

टेलीविजन पर देश को संबोधित अपने भाषण में रुटे ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले के बारे में नीदरलैंड के सम्राट विलियम अलेक्जेंडर को सूचित कर दिया था और वादा किया था कि उनकी सरकार प्रभावित माता-पिता को जल्द से जल्द मुआवजा देने और कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए काम करना जारी रखेगी।

रुटे ने कहा, ‘‘हम सभी का मानना है कि यदि पूरी प्रणाली विफल हो गई है तो, हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और...हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि मैंने पूरी कैबिनेट के इस्तीफे की सम्राट के समक्ष पेशकश की।’’

रुटे की सरकार 17 मार्च को नीदरलैंड में चुनाव के बाद नई सरकार के गठन होने तक कार्यभार संभालेगी।

रुटे के इस्तीफे के बाद, उनके इस पद पर बने रहने के एक दशक का समापन हो गया। हालांकि उनकी पार्टी को चुनाव जीतने की उम्मीद है, और अगली सरकार बनाने के वास्ते वार्ता शुरू करने की कतार में वह सबसे आगे हैं। यदि वह नया गठबंधन बनाने में सफल हो जाते है तो रुटे के फिर से प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू