विदेश की खबरें | नेतन्याहू का गिरफ्तारी वारंट जारी रहना चाहिए : आईसीसी अभियोजक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुधवार देर रात आईसीसी की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए 10 पन्नों के लिखित प्रतिवेदन में, अभियोजकों ने तर्क दिया कि नेतन्याहू और योव गैलेंट के लिए लंबित वारंट को “वापस लेने का कोई आधार नहीं है”।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बुधवार देर रात आईसीसी की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए 10 पन्नों के लिखित प्रतिवेदन में, अभियोजकों ने तर्क दिया कि नेतन्याहू और योव गैलेंट के लिए लंबित वारंट को “वापस लेने का कोई आधार नहीं है”।

वारंट नवंबर में जारी किए गए थे, जब न्यायाधीशों ने पाया कि “यह मानने का कारण है” कि नेतन्याहू और गैलेंट ने मानवीय सहायता को प्रतिबंधित करके “युद्ध की एक विधि के रूप में भुखमरी का इस्तेमाल किया” और गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के अभियान में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया। इजराइल के अधिकारियों ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है।

अभियोजन दस्तावेज पर अभियोजक करीम खान की ओर से हस्ताक्षर किए गए थे, जिन्होंने यौन दुराचार के आरोपों की जांच के परिणाम आने तक शुक्रवार को अस्थायी रूप से पद छोड़ दिया था।

दाखिल दस्तावेज में तर्क दिया गया है कि “वर्तमान स्थिति में जहां अपराध जारी हैं और बढ़ रहे हैं” अंतर्निहित जांच जारी रखना महत्वपूर्ण है।

इजराइल ने वारंट वापस लेने के वास्ते अपने आवेदन में तर्क दिया कि न्यायालय के पास नेतन्याहू और गैलेंट के लिए वारंट जारी करने का “कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, और न ही कभी था”।

इजराइल इस न्यायालय का सदस्य नहीं है और उसका कहना है कि आईसीसी को इजराइली लोगों पर मुकदमा चलाने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि, हेग स्थित संस्था ने “फलस्तीन राष्ट्र” को अपने 126 सदस्य देशों में से एक के रूप में स्वीकार कर लिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\