विदेश की खबरें | नेतन्याहू ने जॉर्डन के शाह से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजरायल और जॉर्डन के आधिकारिक बयानों ने नेताओं के बीच चर्चा के बारे में बहुत कम जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजरायल और जॉर्डन के आधिकारिक बयानों ने नेताओं के बीच चर्चा के बारे में बहुत कम जानकारी दी।

जॉर्डन के आधिकारिक बयान में संकेत दिया गया है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत यहूदियों और मुसलमानों दोनों के लिए पवित्र यरुशलम के पुराने शहर में एक विवादित पवित्र स्थल की स्थिति के आसपास केंद्रित रही। यह पवित्र स्थल इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष के केंद्र में एक भावनात्मक मुद्दा है।

जॉर्डन के शाही दरबार ने कहा कि शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने इजराइल से “पवित्र स्थल” में यथास्थिति का सम्मान करने का आग्रह किया। मुसलमान द्वारा इसे नोबल सेंचुरी और यहूदियों द्वारा टेंपल माउंट कहा जाता है। एक विशाल पठार पर स्थित यह “धार्मिक स्थल” इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है।

जॉर्डन के संरक्षण में दशकों से चली आ रही एक व्यवस्था के तहत, यहूदियों और गैर-मुस्लिमों को कुछ घंटों के लिये यात्रा की अनुमति है, लेकिन वे वहां प्रार्थना नहीं कर सकते हैं। लेकिन इजरायल के नवनिर्वाचित सरकार के सदस्यों सहित यहूदी धार्मिक राष्ट्रवादियों ने स्थल का दौरा तेज कर दिया है और वहां यहूदियों के लिए समान प्रार्थना अधिकार की मांग की, जिससे दुनिया भर के फिलिस्तीनियों और मुसलमानों में आक्रोश पैदा कर दिया।

मंगलवार की बैठक में, शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने भी इजरायल को “हिंसा के अपने कृत्यों को रोकने” के लिए प्रेरित किया। ये हिसंक कृत्य दशकों से चल रहे इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के अंतिम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीदों को कम कर रहे हैं। जॉर्डन सरकार ने ‘दो-राष्ट्र’ समाधान के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने “क्षेत्रीय मुद्दों” और प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी जॉर्डन के साथ सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\