देश की खबरें | स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को वामपंथी इतिहासकारों ने ‘काफी हद तक उपेक्षित’ किया : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि नेताजी की लोकप्रियता और ब्रिटिश सशस्त्र बलों में भारतीयों का द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आजाद हिन्द फौज (आईएनए) में शामिल होना भारत के स्वतंत्रता हासिल करने का प्राथमिक कारण था। लेकिन वामपंथी इतिहासकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को “काफी हद तक उपेक्षित” किया गया है।

गुवाहाटी, 23 जनवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि नेताजी की लोकप्रियता और ब्रिटिश सशस्त्र बलों में भारतीयों का द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आजाद हिन्द फौज (आईएनए) में शामिल होना भारत के स्वतंत्रता हासिल करने का प्राथमिक कारण था। लेकिन वामपंथी इतिहासकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को “काफी हद तक उपेक्षित” किया गया है।

शर्मा नेताजी की 126वीं जयंती के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इतिहास ने उनके साथ उचित न्याय नहीं किया है और “समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दिशा में पहल करने के साथ उनके योगदान का गहन और व्यावहारिक विश्लेषण किया जाए।”

शर्मा ने दावा किया कि ब्रिटिश सेना के भारतीय सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस का साथ नहीं दिया बल्कि अनुशासित सैनिकों के रूप में उन्होंने अंग्रेजों का समर्थन किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें नेताजी द्वारा आईएनए की स्थापना के प्रयासों और उनके कई पूर्व सहयोगियों, विशेष रूप से सिंगापुर में शामिल होने के बारे में पता चला, तो उनका “हृदय परिवर्तन” हुआ।

उनमें से कई ने आईएनए सदस्यों के लाल किला मामले में सुनवाई के दौरान विद्रोह किया जब उन्हें एहसास हुआ कि “हम क्या कर रहे हैं। हमारे साथियों ने इतना बलिदान दिया है और हम अंग्रेजों के प्रति वफादार हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब उनके सशस्त्र बलों में भारतीयों ने विद्रोह किया तो अंग्रेजों ने महसूस किया कि उन्हें स्वतंत्रता प्रदान करनी होगी। इसका उल्लेख तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने पूर्व प्रथम भारतीय प्रधान न्यायाधीश पी. वी. चक्रवर्ती के 1956 में कलकत्ता दौरे के दौरान उनसे किया था।

शर्मा ने कहा, “जब चक्रवर्ती ने यह जानना चाहा कि अंग्रेजों को भारत को स्वतंत्रता देने के लिए किस चीज ने बाध्य किया था, तो क्लेमेंट ने जवाब दिया था कि यह नेताजी की “लोकप्रियता और ब्रिटिश सेना में भारतीयों का आईएनए में शामिल होना था”, जिसका उल्लेख उनकी पुस्तक ‘बंगाल का इतिहास’ में मिलता है।”

एटली ने कहा था कि जब भारतीय सेना के जवानों ने अंग्रेजों का साथ नहीं दिया तो उन्हें अहसास हुआ कि अब वे भारत में नहीं रह सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल नेताजी के प्रयासों और बलिदानों के कारण ही संभव हो पाया है। लेकिन स्वतंत्रता का इतिहास लिखने वाले इतिहासकारों, ज्यादातर वामपंथी विचारधारा के समर्थकों ने इसका उल्लेख नहीं किया और लोगों से उनके योगदान को दूर रखा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\